Natural-Numbers

प्राकृतिक संख्याएँ – Junior School Online
1️⃣
🔢
📘 Mathematics 🎯 Class 4–8 Chapter 1

🔢Natural Numbers

प्राकृतिक संख्याएँ

Learn Natural Numbers from Basic to Advanced with colourful illustrations, easy tricks, real-life examples and interactive activities.

📖

20-25

Minutes

🎯

Easy

⭐ ⭐ ⭐ ⭐ ☆

📝

50+

Questions

🏆

Master

Complete Guide

🎯 Learning Objectives

इस अध्याय को पूरा करने के बाद विद्यार्थी—

🔢

प्राकृतिक संख्याएँ पहचान सकेंगे।

📝

संख्याओं को शब्दों और अंकों में लिख सकेंगे।

📍

स्थानीय मान (Place Value) समझ सकेंगे।

📊

सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या बना सकेंगे।

🔀

पूर्ववर्ती और अनुवर्ती संख्याएँ ज्ञात कर सकेंगे।

📈

संख्या रेखा पर संख्याओं को प्रदर्शित कर सकेंगे।

🧭 Chapter Roadmap

इस अध्याय में हम निम्न Topics Step by Step पढ़ेंगे। (किसी भी टॉपिक पर क्लिक करें)

📖 Introduction

आपने वस्तुओं को गिनना सीख लिया है। दैनिक जीवन के अनेक कार्यों में आपको गिनने की आवश्यकता पड़ती है।

👥

सहपाठियों की संख्या

🏏

क्रिकेट रन

📊

परीक्षा अंक

🛒

खरीदारी की वस्तुएँ

💡 Key Concept

हम वस्तुओं को गिनने के लिए प्राकृतिक संख्याओं का प्रयोग करते हैं। गिनती की संख्याओं को प्राकृतिक संख्याएँ (Natural Numbers) भी कहते हैं।

🔢 Number and Numeral (संख्या और संख्यांक)

🔢

Number (संख्या)

वस्तुओं की मात्रा को दर्शाती है।
उदाहरण: 5, 23, 100

Numeral (संख्यांक)

संख्या को लिखने का संकेत।
उदाहरण: 5, 23, 100

📌 संख्याओं को जिन संकेतों द्वारा व्यक्त करते हैं, उन्हें संख्यांक (Numerals) कहते हैं।

📊 सबसे बड़ी एवं सबसे छोटी संख्या

📌 Rules

  • सबसे बड़ी संख्या के लिए अंकों को अवरोही क्रम (बड़े से छोटे) में लिखें।
  • सबसे छोटी संख्या के लिए अंकों को आरोही क्रम (छोटे से बड़े) में लिखें।
  • शून्य (0) की स्थिति में बाएँ से दूसरे स्थान पर शून्य लिखें।

📖 Example 1: 5, 3, 8, 1

सबसे बड़ी:8531
सबसे छोटी:1358

📖 Example 2: 2, 3, 8 (चार अंकों की संख्या)

सबसे बड़ी:8832
सबसे छोटी:2238

📖 Example 3: 2, 0, 5, 0

सबसे बड़ी:5200
सबसे छोटी:2005
अंतर:3195

📊 सबसे बड़ी एवं सबसे छोटी संख्या (सारणी)

📌 Type✅ Smallest✅ Largest
1-digit19
2-digit1099
3-digit100999
4-digit10009999
5-digit1000099999

📍 Place Value (स्थानीय मान)

💡 Key Concept

किसी संख्या में प्रत्येक स्थान के संगत अंक का मान अलग-अलग होता है, इसे अंक का स्थानीय मान (Place Value) कहते हैं।

📖 Example: 5231

5× 10005000
2× 100200
3× 1030
1× 11
5231 = 5000 + 200 + 30 + 1

📌 ध्यान दें: स्थान बदलने से अंक का मान बदल जाता है। उदाहरण: 523 में 5 का मान 500 है, जबकि 325 में 5 का मान 5 है।

🌿 Natural Numbers (प्राकृतिक संख्याएँ)

👨‍👩‍👧

2 व्यक्ति

🌼

5 गेंदे के फूल

🍎

6 फल

📌 Conclusion

  • 1 सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या है।
  • कोई भी प्राकृतिक संख्या सबसे बड़ी नहीं होती, क्योंकि उसकी अनुवर्ती संख्या उससे बड़ी होती है।
  • प्राकृतिक संख्याएँ: 1, 2, 3, 4, 5, 6, ...

🔀 Predecessor & Successor (पूर्ववर्ती और अनुवर्ती)

⬅️

Predecessor (पूर्ववर्ती)

किसी संख्या से 1 कम संख्या।

उदाहरण:27 की पूर्ववर्ती = 26
ℹ️ 1 की कोई पूर्ववर्ती नहीं है।
➡️

Successor (अनुवर्ती)

किसी संख्या से 1 अधिक संख्या।

उदाहरण:13 की अनुवर्ती = 14
ℹ️ हर संख्या की एक अनुवर्ती होती है।
NumberPredecessorSuccessor
151416
232224
272628
363537

📈 Number Line (संख्या रेखा)

1
2
3
4
5
6
7
8
9
➡️ दायाँ → बड़ा

संख्या रेखा पर दायी ओर की संख्याएँ बायी ओर की संख्याओं से बड़ी होती हैं।

⬅️ बायाँ → छोटा

संख्या रेखा पर बायी ओर की संख्याएँ दायी ओर की संख्याओं से छोटी होती हैं।

📝 इस अध्याय में हमने सीखा

प्राकृतिक संख्या से 'कितनी वस्तुएँ हैं' का बोध होता है।
संख्याओं को जिन संकेतों द्वारा व्यक्त करते हैं, उन्हें संख्यांक कहते हैं।
किसी संख्या में प्रयुक्त अंकों के मान उनके स्थान के अनुसार अलग-अलग होते हैं।
कोई भी प्राकृतिक संख्या सबसे बड़ी नहीं होती, क्योंकि उसकी अनुवर्ती संख्या होती है।
1 की कोई पूर्ववर्ती प्राकृतिक संख्या नहीं होती।
संख्या रेखा पर दायी ओर की संख्याएँ बायी ओर की संख्याओं से बड़ी होती हैं।

🧠 Practice Quiz – प्राकृतिक संख्याएँ

अपने ज्ञान को परखें! नीचे दिए गए 25 प्रश्नों के उत्तर चुनें – सही/गलत तुरंत दिखेगा, विस्तृत हल भी मिलेगा।
🔗 इस लिंक को शेयर करें – सीधे Quiz पर पहुँचें

🎯 आपकी प्रगति
स्कोर: 0/0

✅ एक बार उत्तर चुनने के बाद बदला नहीं जा सकता। सभी 25 प्रश्नों के उत्तर देने पर परिणाम स्वतः शीर्ष पर दिखेगा।

🏛 श्रीधराचार्य (991 ई.)

🕉️

श्रीधराचार्य

991 ई. • कर्नाटक

श्रीधर जी का जन्म 991 ई. में कर्नाटक प्रान्त में हुआ। 'गणित सार' इनका बहुवर्षित प्रेय है। 300 श्लोकों वाला यह प्रेय 'विशतिका' के नाम से प्रसिद्ध है।

प्राकृतिक संख्याएँ गुणन भाग शून्य वर्ग वर्गमूल घनमूल भित्र ब्याज मापिकी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top