📝 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word)
जानें कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word) क्या है, इसे कैसे खोलें, इसके इंटरफेस विंडो के विभिन्न भाग (Title Bar, Menu Bar, Ribbon Bar, Document Window, Status Bar), डॉक्यूमेंट को Save/Open करना, टेक्स्ट एडिटिंग (Cut, Copy, Paste, Undo, Redo) तथा MS Word की प्रमुख विशेषताओं के बारे में।
🎯 Learning Objectives
🧭 Chapter Roadmap
👇 किसी भी टॉपिक पर क्लिक करें – सीधे उस सेक्शन पर पहुँच जाएँगे।
📖 अध्याय सामग्री (Chapter Content)
📌 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word) क्या है?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word) एक एप्लीकेशन आधारित सॉफ्टवेयर है।
🔹 यह वर्ड प्रोसेसिंग का सॉफ्टवेयर है।
📌 MS Word की विशेषताएँ
🔹 डॉक्यूमेंट बनाना, एडिट करना और फॉर्मेट करना।
🔹 टेक्स्ट लिखना और उसमें सुधार करना।
🔹 चित्र (Image) डालना।
🔹 बनाई गई आकृति के अन्दर टेक्स्ट लिखना।
🔹 Page Border और अन्य सजावट करना।
🔹 वर्तनी की जाँच (Spell Check) करना।
🔹 किये गये कार्य को प्रिंट कर हार्ड कॉपी में प्राप्त करना।
📌 MS Word एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है – जो उपयोगकर्ता को विशिष्ट कार्य (डॉक्यूमेंट बनाना) करने में मदद करता है।
📌 MS Word ओपन करने के चरण
चरण – 1: Start Button पर क्लिक करें।
चरण – 2: All Programs / Apps पर क्लिक करें।
चरण – 3: Microsoft Word पर क्लिक करें।
📌 नया डॉक्यूमेंट खोलना
🔹 Blank Document पर क्लिक करें – एक नया पेज खुल जाता है।
📌 खुलने वाली विंडो को MS Word Interface Window कहते हैं।
MS Word की इंटरफेस विंडो के मुख्य भाग:
📌 टाइटल बार की विशेषताएँ
🔹 MS Word का सबसे ऊपरी भाग।
🔹 इस पर फाइल का नाम प्रदर्शित होता है।
🔹 बायीं ओर क्विक एक्सेस टूलबार होता है।
📌 क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar)
🔹 Save (बचाना) – Ctrl+S
🔹 Undo (पूर्व स्थिति) – Ctrl+Z
🔹 Redo (फिर से करना) – Ctrl+Y
📌 Minimize (–), Maximize (□), Close (✕) – दायीं ओर।
📌 मेन्यू बार (Menu Bar)
🔹 टाइटल बार के ठीक नीचे होता है।
🔹 इसमें File, Home, Insert आदि टैब होते हैं।
📌 रिबन बार (Ribbon Bar)
🔹 मेन्यू बार से ठीक नीचे होता है।
🔹 इसमें मेन्यू बार से चुने गए टैब के सभी विकल्प दिखते हैं।
🔹 रिबन बार पर टूल के विभिन्न समूह (Groups) होते हैं।
📌 Home Tab के Ribbon के 5 भाग
🔹 Clipboard – Cut, Copy, Paste
🔹 Font – फॉन्ट, आकार, रंग
🔹 Paragraph – संरेखण, बुलेट्स
🔹 Style – शैली
🔹 Editing – खोज, बदलें
📌 टेक्स्ट एरिया (Text Area)
🔹 जहाँ हम टेक्स्ट टाइप करते हैं।
🔹 यह डॉक्यूमेंट विंडो का मुख्य भाग है।
📌 कर्सर (Cursor)
🔹 टेक्स्ट एरिया में एक झिलमिलाती (Blinking) रेखा।
🔹 जहाँ कर्सर होता है, वहाँ से टेक्स्ट टाइप होता है।
📌 रूलर (Ruler)
🔹 टेक्स्ट एरिया के ऊपर स्थित होता है।
🔹 मार्जिन और टैब सेट करने के लिए।
📌 स्कॉल बार (Scroll Bar)
🔹 पेज के दायीं और नीचे की ओर।
🔹 पेज को ऊपर-नीचे या दायें-बायें करने के लिए।
📌 कर्सर के स्थान से ही टेक्स्ट लिखना प्रारम्भ होता है।
📌 स्टेटस बार की विशेषताएँ
🔹 टेक्स्ट एरिया के सबसे नीचे होता है।
🔹 बायीं ओर – Page Number, Word Count, Language आदि।
🔹 दायीं ओर – Zoom Slider (पेज को छोटा/बड़ा देखने के लिए)।
📌 स्टेटस बार पर दिखने वाली जानकारियाँ
🔹 पेज संख्या (Page Number)
🔹 शब्दों की संख्या (Word Count)
🔹 भाषा (Language)
📌 MS Word में फाइल Save करने के चरण
चरण – 1: File Menu पर क्लिक करें।
चरण – 2: Save विकल्प पर क्लिक करें।
चरण – 3: फाइल को जिस Location (स्थान) पर Save करना है, उसका चयन करें।
चरण – 4: File Name दें।
चरण – 5: Save बटन पर क्लिक करें।
📌 Save करने के अन्य तरीके
🔹 की-बोर्ड शॉर्टकट: Ctrl + S
🔹 क्विक एक्सेस टूलबार पर Save बटन पर क्लिक करें।
💡 महत्वपूर्ण: फाइल को नाम देना अनिवार्य है।
📌 Save की गई फाइल Open करने के चरण
चरण – 1: उस Location पर जाएँ जहाँ फाइल Save की गई थी।
चरण – 2: फाइल पर Double Click करें (माउस के Left Button से दो बार क्लिक करें)।
📌 Double Click करने पर फाइल Open हो जाती है।
📌 Clipboard (किलपबोर्ड) – Home Tab का पहला समूह
✂️ Cut (कट)
🔹 टेक्स्ट/चित्र को हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए।
🔹 शॉर्टकट: Ctrl + X
📋 Copy (कॉपी)
🔹 टेक्स्ट/चित्र को बार-बार लिखने के लिए कॉपी करना।
🔹 शॉर्टकट: Ctrl + C
📌 Paste (पेस्ट)
🔹 Cut/Copy किए गए टेक्स्ट को आवश्यक स्थान पर लाना।
🔹 शॉर्टकट: Ctrl + V
↩️ Undo (अन्डू)
🔹 गलती से किए गए कार्य को पूर्व स्थिति में लाना।
🔹 शॉर्टकट: Ctrl + Z
↪️ Redo (रिडू)
🔹 Undo किए गए कार्य को फिर से करना।
🔹 शॉर्टकट: Ctrl + Y
📌 MS Word के Home Tab के Ribbon के 5 भाग
🔹 Clipboard – Cut, Copy, Paste
🔹 Font – फॉन्ट, आकार, रंग
🔹 Paragraph – संरेखण
🔹 Style – शैली
🔹 Editing – खोज, बदलें
📌 शॉर्टकट Keys (संक्षिप्त विवरण)
| ऑप्शन | शॉर्टकट Key |
|---|---|
| Cut (कट) | Ctrl + X |
| Copy (कॉपी) | Ctrl + C |
| Paste (पेस्ट) | Ctrl + V |
| Undo (अन्डू) | Ctrl + Z |
| Redo (रिडू) | Ctrl + Y |
| Save (सेव) | Ctrl + S |
🧠 Practice Quiz – माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word)
✅ एक बार उत्तर चुनने के बाद बदला नहीं जा सकता।